पोषण अभियान

प्रश्न-पोषण अभियान निम्नलिखित में से किस मंत्रालय से संबंधित है?
(a) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
(b) खाद्य एवं सुरक्षा मंत्रालय
(c) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
(d) परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 23 अगस्त, 2019को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पोषण अभियान में राज्य सरकारों, जिला टीमों, ब्लाक स्तरीय टीमों तथा संबंधित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  • यह सम्मान नई दिल्ली में 2018-19 के लिए आयोजित पोषण अभियान पुरस्कार समारोह में दिया गया।
  • गौरतलब है कि 9 राज्यों तथा 3 केंद्रशासित प्रदेशों को 23 उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • इस अभियान में क्रियान्वयन एवं क्षमता निर्माण आदि के लिए प्रथम स्थान पाने वाले को प्रमाण-पत्र के साथ 1 करोड़ तथा द्वितीय स्थान पाने वाले को 50 लाख का पुरस्कार दिया गया।
  • इस कार्यक्रम में समग्र उत्कृष्टता के लिए प्रथम स्थान पाने वाले को 1.5 करोड़ तथा द्वितीय स्थान पाने वाले को 75 लाख रुपये दिए गए।
  • उल्लेखनीय है कि पोषण अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य 2022 तक कुपोषण को समाप्त करना है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1582788