पेरिस आतंकी हमला

Paris attack

प्रश्न-पेरिस आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार संगठन का क्या नाम है?
(a) अल-कायदा
(b) बोको हरम
(c) इस्लामिक स्टेट
(d) तालिबान-ए-हिन्द
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 13 नवंबर, 2015 को सायंकाल फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आत्मघाती आतंकी हमले में लगभग 129 लोगों की मृत्यु हो गयी।
  • इस हमले में लगभग 352 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
  • आतंकियों द्वारा सुनियोजित रूप से किये गये हमले में सर्वाधिक लोगों की मृत्यु बैटाकलॉ कन्सर्ट हॉल में हुई।
  • इस हॉल में लगभग 89 नागरिकों की मृत्यु हो गयी तथा आतंकियों ने यहां कुछ लोगों को बंधक बना लिया था।
  • जिस समय यहां हमला हुआ उस समय वहां ईगल्स ऑफ डेथ मेटल का कंसर्ट चल रहा था। 1500 सीटों वाला यह कंसर्ट हॉल उस समय पूरी तरह भरा हुआ था।
  • हॉल में तीन आतंकी हमलावरों ने गोलियां बरसायी जिसमें सर्वाधिक नागरिकों की मृत्यु हुई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
  • इसी हमले के समय हमलावरों ने पेरिस के उत्तरी छोर पर स्थित फ्रांसीसी फुटबाल स्टेडियम पर हमला किया, स्टेडियम में जर्मनी और फ्रांस के मध्य फुटबाल मैच खेला जा रहा था।
  • पहला हमला आतंकियों ने कारीलोन बार में किया जहां उन्होंने गोलीबारी की वहां पर 15 लोगों की मृत्यु हो गई तथा लगभग 15 लोग घायल हुए।
  • इस हमले के पश्चात दक्षिण पेरिस के एक बार में भी आतंकियों ने हमला किया जहां पांच लोगों की मृत्यु हुई और लगभग 8 लोग घायल हुए।
  • इस बार (Bar) में हमले जैसा, अगला हमला ला- बेले इक्यूपे बार में भी दो आतंकियों ने किया जहां पर आतंकियों ने 19 लोगों को मार दिया।
  • इन सभी हमलों में आठ आतंकी शामिल थे जिनमें से सात हमलावरों ने स्वयं को आत्मघाती विस्फोट में मार दिया। एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
  • इन आतंकी हमलों के पश्चात फ्रांस में आपातकाल लागू कर दिया गया।
  • इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी सुन्नी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।
  • यह संगठन अलकायदा से वर्ष 2013 में अलग होकर बना था।
  • इस संगठन का अरबी भाषा में नाम है ‘‘अल दौलतुल इस्लामिया फिल इराक वल शाम’’ जिसका हिन्दी में अर्थ ‘‘इराक एवं शाम का इस्लामी राज्य’’ है।
  • यह दुनिया का सबसे अमीर आतंकी संगठन है जिसके मुखिया ने 29 जून वर्ष 2014 में अपने आप को विश्व के सभी मुसलमानों का खलीफा घोषित किया था।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात पहली बार पेरिस में इस हमले के पश्चात कर्फ्यू लगा दिया गया।
  • हमले के बाद अन्य आतंकियों की तलाश के दौरान हुए मुठभेड़ में पेरिस आंतकी हमले के मास्टरमाइंड अब्देलहामिद अबाऔद को मार दिया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bbc.com/hindi/international/2015/11/151113_paris_shootout_ia
http://www.bbc.com/hindi/international/2015/11/151113_france_attack_hollande_rd
http://www.bbc.com/hindi/international/2015/11/151115_paris_attack_what_happens_till_now_pk
http://www.thehindu.com/specials/in-depth/all-you-need-to-know-about-paris-attacks/article7876193.ece
http://www.dw.com/en/paris-attacks-live-updates/a-18849192
http://www.dw.com/hi/%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%AA-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%96%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%AB-%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%98%E0%A5%8B%E0%A4%B7%E0%A4%A3%E0%A4%BE/a-18850255