पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन

Arun Jaitley passes away
प्रश्न-24 अगस्त, 2019 को दिवगंत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा तथ्य सही है?
(a) अरुण जेटली 9 अगस्त से दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती थे।
(b) 2014 में चुनी गई मोदी सरकार में वित्त, रक्षा समेत कई मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था।
(c) वर्ष 1999 में चुनी गई अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री तथा कानून मंत्री का दायित्व भी निभाया था।
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 24 अगस्त, 2019 को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया।
  • अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर, 1952 को हुआ था।
  • वर्ष 1977 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की डिग्री ली।
  • वर्ष 1989 में वीपी सिंह की सरकार में अतिरिक्त महान्यायवादी नियुक्त हुए।
  • वर्ष 1991 में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने।
  • वर्ष 1999 में अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री बनाए गए।
  • इस सरकार में कानून मंत्री भी रहे।
  • वर्ष 2014 में मोदी सरकार में उन्हें वित्त मंत्री नियुक्त किया गया।
  • अरुण जेटली एक प्रख्यात विद्वान अधिवक्ता थे।
  • वर्ष 2014 में केवल एक बार अमृतसर से लोक सभा चुनाव लड़ा जिसमें वे हार गए।
  • वे राज्य सभा सदस्य के रूप में संसद सदस्य रहे।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.arunjaitley.com/about-me/

https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/veteran-bjp-leader-arun-jaitley-passes-away-after-prolonged-illness/articleshow/70815583.cms