पूर्वोत्तर में पहला कृषि क्षेत्रीय केंद्र

प्रश्न-इस्राइल के सहयोग से पूर्वोत्तर में पहला क्षेत्रीय कृषि केंद्र किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?
(a)  सिक्किम
(b) मिजोरम
(c)  नगालैंड
(d) असम
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7 मार्च, 2018 को इस्राइल के सहयोग से पूर्वोत्तर में पहले क्षेत्रीय कृषि केंद्र का उद्धाटन मिजोरम में किया जाएगा।
  • यह जानकारी भारत में इस्राइल के राजदूत डेनियल कारमॉन ने प्रदान की।
  • यह केंद्र 8-10 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होगा जो मुख्यतः खट्टे फलों के प्रसंस्करण के लिए होगा।
  • यह परियोजना कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, मिजोरम राज्य सरकार और इस्राइली सरकार के सहयोग से क्रियान्वित की जाएगी।
  • इसमें इस्राइल विशेषज्ञता और व्यावसायिक समर्थन प्रदान करेगा।
  • भारत में इस प्रकार के 22 परिचालन केंद्र हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब राज्यों में पहले से ही मौजूद हैं।
  • पहला केंद्र वर्ष 2008 में हरियाणा में स्थापित किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि सिक्किम भारत का पहला आर्गेनिक राज्य है जहां इस्राइल इस तरह के नए केंद्र स्थापित करने की दिशा में कार्य कर सकता है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=176702