पुस्तक-लैंड रजिस्ट्रेशन, ग्लोबल प्रेक्टिसिज एंड लैसन्स फॉर इंडिया

प्रश्न-पुस्तक ‘लैंड रजिस्ट्रेशन, ग्लोबल प्रेक्टिसिज एंड लैसन्स फॉर इंडिया’ के लेखक कौन हैं?
(a) आर.के. अग्रवाल
(b) बी.के. अग्रवाल
(c) अमित चक्रवर्ती
(d) दिवाकर सिन्हा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 जुलाई, 2019 को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पुस्तक-लैंड रजिस्ट्रेशन, ग्लोबल प्रेक्टिसिज एंड लैसन्स फॉर इंडिया (Land Registration, Clobal Practices and Lessons For India) भेंट की।
  • इस पुस्तक के लेखक हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल हैं।
  • इस पुस्तक का विमोचन हाल ही में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने किया था।
  • इस पुस्तक में भू-रिकॉर्ड पंजीकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं का विस्तार से उल्लेख किया गया है।
  • इसमें विभिन्न देशों में भू-रजिस्ट्रेशन व्यावसायियों द्वारा अपनाए जाने वाले मुख्य सिद्धांतों एवं अवधारणाओं पर भी स्पष्ट रूप से प्रकाश डाला गया है।
  • इस पुस्तक में वर्तमान समय में भारत में प्रचलित भू-पंजीकरण प्रणाली का भी उल्लेख है।
  • इसमें देश के चार बड़े राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब और पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड ऑफ राइट्स के संबंध में प्रचलित कानूनों का भी सूक्ष्मता से विश्लेषण किया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.pib.nic.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1577643