पुश्किन मेडल-2019

प्रश्न-अगस्त, 2019 में ‘पुश्किन मेडल-2019’ से किसे सम्मानित किया गया है?
(a) प्रोफेसर मीता नारायण
(b) डॉ. रामाधिकारी कुमार
(c) ओ.एन.वी. कुरिप
(d) प्रोफेसर गीता मेहता
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 21 अगस्त, 2019 को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की प्रोफेसर मीता नारायण को ‘पुश्किन मेडल-2019’ से सम्मानित किया गया।
  • यह रूसी सरकार द्वारा रूसी भाषा और साहित्य के विकास को दिया जाने वाला सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड है।
  • यह मेडल उन्हें रूसी भाषा में विशेष योगदान के लिए दिया गया है।
  • यह मेडल उन्हें नई दिल्ली स्थित रशियन सेंटर फॉर साइंस एंड कल्चर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
  • वर्ष 1999 में पुश्किन मेडल की स्थापना रूसी लेखक और कवि अलेक्जेंडर एस. पुश्किन के नाम पर की गई थी।
  • इससे पूर्व केरल के कवि ओ.एन.वी. कुरिप को वर्ष 2015 में पुश्किन मेडल से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें
https://www.jnu.ac.in/content/jnu-achievements
https://www.amarujala.com/india-news/jnu-professor-meeta-narain-gets-pushkin-medal-highest-russian-language-award
http://www.uniindia.com/malayalam-poet-o-n-v-kurup-awarded-russian-state-decoration/india/news/262403.html