पुरुष हॉकी विश्व कप, 2023 का आयोजन

India to host men’s Hockey World Cup in 2023
प्रश्न-पुरुष हॉकी विश्व कप, 2023 का आयोजन 13 से 29 जनवरी के मध्य किस देश में किया जाएगा?
(a) भारत
(b) नीदरलैंड्स
(c) जर्मनी
(d) मलेशिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 27 नवंबर, 2019 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कलिंगा स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में घोषणा की कि पुरुष हॉकी विश्व कप, 2023 का आयोजन भुवनेश्वर  और राउरकेला में किया जाएगा।
  • भारत लगातार दूसरी बार पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा।
  • पुरुष हॉकी विश्व कप, 2023 13 से 29 जनवरी के मध्य आयोजित किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि 8 नवंबर, 2019 को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने पुरुष हॉकी विश्व कप, 2023 की मेजबानी भारत को सौंपी थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sport/hockey/india-to-host-mens-hockey-world-cup-in-2023/article29921315.ece

https://aninews.in/news/sports/hockey/odisha-to-host-mens-hockey-world-cup-in-202320191127194141/