प्रश्न-16 दिसंबर, 2018 को संपन्न पुरुष हॉकी विश्व कप, 2018 का खिताब किस देश की टीम ने जीता?
(a) नीदरलैंड्स
(b) बेल्जियम
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) इंग्लैंड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- पुरुष हॉकी विश्व कप, 2018 का 14वां संस्करण कलिंगा स्टेडियम,भुवनेश्वर (ओडिशा) में संपन्न। (28 नवंबर-16 दिसंबर, 2018)
- आयोजक-अंतरराष्ट्रीय हॉकीमहासंघ (FIH)
- आधिकारिक शुभंकर-ओली (Olly)।
- इस शुभंकर (Mascot) का उद्देश्य ओलिव रिडले कछुएके संरक्षण के विषय में जागरुकता का प्रसार करना था।
- 16 दिसंबर, 2018 को कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में हुए फाइनल मुकाबले में बेल्जियमकी टीम ने सडन डेथ शूटआउट में नीदरलैंड्स की टीम को 3-2 से पराजित कर पहली बार पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब (स्वर्ण पदक)जीत लिया।
- उपविजेता (रजत पदक) रही नीदरलैंड्स की टीम तीनबार पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब जीत चुकी है।
- निर्धारित समय और पेनाल्टी शूट आउट में दोनोंटीमें बराबरी पर रही जिसके कारण फाइनल मुकाबले का निर्णय सडन डेथ में हुआ।
- फाइनल मैच का ‘ओडिशा प्लेयर ऑफ द मैच’ बेल्जियमके विन्सेंट वानाश को चुना गया।
- 15 दिसंबर, 2018 को पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड और बेल्जियम के बीच हुआ जिसमेंबेल्जियम की टीम ने इंग्लैंड की टीम को 6-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेशकिया।
- 15 दिसंबर को ही दूसरा सेमीफाइनलमुकाबला नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ जिसमें नीदरलैंड्स ने सडन डेथशूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।
- तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाकी टीम ने इंग्लैंड की टीम को 8-1 से पराजित कर कांस्य पदकप्राप्त किया।
- 13 दिसंबर, 2018 को भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड्स से 2-1 से पराजित होकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।
- प्रतियोगिता में कुल 16 देशों की टीमों ने भाग लिया।
- प्रतियोगिता में प्रदत्त पुरस्कार औरप्राप्तकर्ता इस प्रकार है-
- ओडिशा बेस्ट प्लेयर-आर्थर वेन डोरेन (बेल्जियम)
- OMC बेस्ट गोलकीपर पिर्मिन ब्लाक (नीदरलैंड्स)
- हॉकी इंडिया बेस्ट जूनियर प्लेयर-थिज वेन डैम(नीदरलैंड्स)
- Hero शीर्ष गोल स्कोरर (7-7 गोल) -ब्लेक गवर्स (ऑस्ट्रेलिया) और अलेक्जेंडर हैंड्रिक्स बेल्जियम
- ओडिशा फेयर प्ले अवॉर्ड-स्पेन
- हॉकी इंडिया फैंस च्वाइस-आर्थर वन डोरेन (बेल्जियम)
- हॉकी इंडिया मैक्सिमम टीम गोल्स-ऑस्ट्रेलिया
- हॉकी इंडिया बेस्ट टीम गोल सेलिब्रेशन-भारत
- उल्लेखनीय है कि भारत ने तीसरी बार हॉकी विश्वकपकी मेजबानी की है।
- इससे पूर्व भारत पहली बार वर्ष 1982 में (मुंबई) और दूसरी बार वर्ष 2010में (नई दिल्ली)में हॉकी विश्वकप की मेजबानी कर चुका है।
- इस हॉकी विश्वकप में अंपायरों के पैनल में 2 भारतीय अम्पायर रघु प्रसाद और जावेद शेख शामिल थे।
- चीन ने पहली बार पुरुष हॉकी विश्वकप के लिएअर्हंता प्राप्त की थी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक…
https://en.wikipedia.org/wiki/2018_Men%27s_Hockey_World_Cup