पुरुष रेडी स्टेडी टोक्यो हॉकी टेस्ट टूर्नामेंट, 2019

प्रश्न-21 अगस्त, 2019 को संपन्न ओलंपिक, 2020 परीक्षण प्रतियोगिता पुरुष रेडी स्टेडी टोक्यो हॉकी टूर्नामेंट, 2019 का खिताब किसने जीत लिया?
(a) न्यूजीलैंड
(b) जापान
(c) मलेशिया
(d) भारत
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 17-21 अगस्त, 2019 के मध्य हॉकी टेस्ट मैचों की शृंखला पुरुष रेडी स्टेडी टोक्यो हॉकी टूर्नामेंट, 2019 जापान में संपन्न हुई।
  • इस ओलंपिक 2020 परीक्षण प्रतियोगिता में 4 देशों-भारत, न्यूजीलैंड, मलेशिया और मेजबान जापान ने भाग लिया।
  • प्रतियोगिता परिणाम
  • स्वर्ण पदक-भारत (5-0 से)
  • रजत पदक-न्यूजीलैंड
  • कांस्य पदक-जापान
  • चौथा स्थान-मलेशिया
  • भारत के मनदीप सिंह ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 6 गोल किए।
  • भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और कोच ग्राहम रीड थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.fih.ch/events/olympic-games/olympic-games-tokyo-2020-m/news/unanimous-praise-for-oi-hockey-stadium/ https://en.wikipedia.org/wiki/2019_Men%27s_Ready_Steady_Tokyo_Hockey_Tournament