पांच उच्च न्यायालयों के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

CJs appointed for five States

प्रश्न-6 फरवरी, 2018 को पांच उच्च न्यायालयों के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए। न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए?
(a) केरल उच्च न्यायालय
(b) कर्नाटक उच्च न्यायालय
(c) मणिपुर उच्च न्यायालय
(d) इलाहाबाद उच्च न्यायालय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 6 फरवरी, 2018 को विधि मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा पांच उच्च न्यायालयों के नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई।
  • न्यायमूर्ति एंटनी डोमिनिक को केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।
  • वर्तमान में वह मेघालय उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं।
  • न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • वर्तमान में वह राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं।
  • न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी मणिपुर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुई हैं।
  • वर्तमान में वह गुजरात उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं।
  • न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।
  • वर्तमान में वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश हैं।

संबंधित लिंक
http://indianexpress.com/article/india/five-high-courts-get-new-chief-justices-5054111/
http://www.thehindu.com/news/national/cjs-appointed-for-five-states/article22671041.ece