पहला राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान लेखक सम्मेलन एवं परिसंवाद,2019

First National Hindi Science writers conference starts in Lucknow
प्रश्न-11-12 अक्टूबर, 2019 के मध्य पहला राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान लेखक सम्मेलन एवं परिसंवाद, 2019 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) लखनऊ
(c) जयपुर
(d) इंदौर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 11-12 अक्टूबर, 2019 के मध्य पहला राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान लेखक सम्मेलन एवं परिसंवाद, 2019 लखनऊ में आयोजित किया गया।
  • मुख्य विषय- ‘‘हिन्दी विज्ञान लेखन के लिए विविध आयाम’’।
  • यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान (लखनऊ) द्वारा डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (लखनऊ), राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं सूचना स्रोत संस्थान (नई दिल्ली) इंडियन साइंस कम्यूनिकेशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
  • इसका उद्देश्य विज्ञान लेखन को अंग्रेजी मुक्त बनाना और हिन्दी तथा अन्य देशी भाषाओं में इसके लेखन को बढ़ावा देना है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=372749