पहलवान दादू चौगुले दत्तात्रेय का निधन

Wrestler Dadu Chougule Dattatreya died
प्रश्न-20 अक्टूबर, 2019 को महाराष्ट्र के दिग्गज पहलवान दादू चौगुले दत्तात्रेय का निधन हो गया। खेलों में उपलब्धि के लिए उन्हें किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(a) द्रोणाचार्य पुरस्कार
(b) ध्यानचंद पुरस्कार
(c) अर्जुन अवॉर्ड
(d) राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • महाराष्ट्र के दिग्गज पहलवान दादू चौगुले  दत्तात्रेय का 20 अक्टूबर, 2019 को कोल्हापुर में निधन हो गया।
  • मोतीबाग तालिम से जुड़े चौगुले ने 1970 के दशक में महाराष्ट्र केसरी, रूस्तम हिंद केसरी और महान भारत केसरी जैसे प्रतिष्ठित खिताब  अपने नाम किए।
  • मोतीबाग तालिम को पहलवानों के सबसे पुराने अखाड़ों में जाना जाता है।
  • चौगुले ने वर्ष 1974 में न्यूजीलैंड में हुए ब्रिटिश राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था।
  • इन खेलों में कुश्ती की हैवीवेट स्पर्धा के फाइनल में चौगुले को कनाडा के क्लाउडे पिलोन ने पराजित किया था।
  • खेलों में उपलब्धि के लिए उन्हें वर्ष 2018 के प्रतिष्ठित ध्यानचंद पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/maha-wrestling-legend-dadu-chougule-dies-of-heart-attack-119102000732_1.html

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/wrestling/maharashtra-wrestling-legend-dadu-chougule-dies-of-heart-attack/articleshow/71677620.cms