पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

प्रश्न-20 अगस्त, 2019 को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां पर किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) मुंबई
(c) गोवा
(d) अमृतसर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 अगस्त, 2019 को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली’ में किया गया।
  • इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने किया।
  • इस सम्मेलन में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर सामंजस्य और अगले 5 वर्षों के दौरान विदेशी एवं घरेलू पर्यटकों की संख्या देश में दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया।
  • प्रहलाद सिंह पटेल ने ‘अतुल्य भारत’ की नई वेबसाइट का हिंदी वर्जन लांच किया। इस वेबसाइट के अरबी, चीनी और स्पेनिश वर्जन सितंबर, 2019 में लांच किए जाने की घोषणा की गई।
  • इस सम्मेलन के दौरान अतुल्य भारत पर्यटक सुविधा प्रदाता प्रमाण-पत्र (आईआईटीएफसी) पोर्टल लांच किया गया।
  • यह एक ऑनलाइन कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति पर्यटन से संबंधित सुविधाजनक समय, स्थल एवं तरीके के विषय में जान सकता है।

लेखक-अजय मिश्रा

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=192729
https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/state-tourism-ministers-conference-to-be-inaugurated-by-tourism-minister-in-new-delhi/articleshow/70740968.cms
https://www.business-standard.com/article/news-cm/tourism-ministers-urges-states-for-better-coordination-to-promote-tourism-119082001243_1.html