पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास एवं भूमिपूजन

प्रश्न-हाल ही में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित किए जा रहे पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इससे संबंधित विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) अलकनन्दा होटल परिसर में 2,964 वर्ग मीटर भूमि पर उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा नवीन पर्यटक आवास गृह का निर्माण किया जाएगा।
(b) इस पर्यटक आवास गृह में 95 कमरे होंगे।
(c) इसकी निर्माण लागत राशि 41 करोड़ रुपए होगी।
(d) इस पर्यटक आवास गृह का नाम भागीरथी पर्यटक गृह होगा।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 मई, 2018 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित किए जा रहे पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास और भूमि पूजन किया।
  • इस पर्यटक आवास गृह (100 कमरे) की निर्माण लागत राशि 41 करोड़ रुपए होगी।
  • इस पर्यटक आवास गृह का नाम भागीरथी पर्यटक गृह होगा।
  • अलकनन्दा होटल परिसर में उपलब्ध भूमि में से 2,964 वर्ग मीटर भूमि पर उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा नवीन पर्यटक अवास गृह (होटल) का निर्माण किया जाएगा।
  • निर्माण की अवधि 2 वर्ष है।
  • इसके निर्मित होने तक वर्तमान अलकनन्दा होटल का संचालन उ.प्र. राज्य पर्यटन निगम द्वारा किया जाएगा।
  • नवीन होटल निर्मित होने के बाद पुराने होटल को उत्तराखंड राज्य को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रथम चरण में फर्नीचर एवं इण्टीरियर को छोड़कर 26.54 करोड़ रुपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
  • नवीन पर्यटक आवास गृह भूतल सहित 6 तलों का होगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://information.up.nic.in/attachments/files/5b0c129d-cb78-4afa-9a54-0ff00af72573.pdf
http://www.cm.uk.gov.in/upload/pressrelease/Pressrelease-2561.pdf