परम कंचनजंगा

Supercomputer 'Param Kanchenjunga' unveiled at Sikkim NIT

प्रश्न-‘परम कंचनजंगा’ नामक सुपर कंप्यूटर की अभी हाल में ही किस राज्य में स्थापना की गयी?
(a) असम
(b) मेघालय
(c) सिक्किम
(d) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 अप्रैल, 2016 को ‘परम कंचनजंगा’ नामक सुपर कम्प्यूटर की स्थापना गंगटोक के निकट दक्षिणी सिक्किम जिले में स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) सिक्किम में की गयी।
  • इस सुपर कंप्यूटर की स्थापना एवं निर्माण का कार्य एनआईटी सिक्किम एवं उन्नत अभिकलन विकास केंद्र (C-DAC) पुणे के सहयोग से की गयी है।
  • इसकी स्थापना की लागत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है।
  • यह सुपर कंप्यूटर देश में स्थित सभी इकत्तीस राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी केंद्रों (NITs) में स्थापित सुपर कंप्यूटरों में सबसे तेज है।
  • इसकी गति 15 टेराफ्लॉप्स है जिसमें इंटेल का नवीनतम प्रोसेसर लगाया गया है।
  • परम कंचनजंगा पूर्वोत्तर भारत का सबसे तेज कंप्यूटर है जिससे प्रौद्योगिकी शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायता की आशा है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.nitsikkim.ac.in/documents/notices/announcements/Invitation%20card%20and%20Program%20Agenda%20final.pdf
http://thenortheasttoday.com/sikkim-nit-to-usher-supercomputer-param-kanchenjunga/
http://www.business-standard.com/article/news-ani/supercomputer-param-kanchenjunga-unveiled-at-sikkim-nit-116041500256_1.html