परमाणु ऊर्जा संचालित बर्फ तोड़ने वाला जहाज ‘यूराल’

Russia launches world's largest nuclear-powered icebreaker
प्रश्न-मई, 2019 में किस देश ने परमाणु ऊर्जा संचालित बर्फ तोड़ने वाले जहाज (Ice-breaker Ship) ‘यूराल’ (Ural) का शुभारंभ किया?
(a) नॉर्वे
(b) डेनमार्क
(c) रूस
(d) कनाडा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 25 मई, 2019 को रूस की परमाणु ऊर्जा एजेंसी रोसाटॉम (Rosatom) ने परमाणु ऊर्जा संचालित बर्फ तोड़ने वाले जहाज (Ice-breaker Ship) का शुभारंभ किया।
  • इस परमाणु ऊर्जा संचालित बर्फ तोड़ने वाले जहाज का नाम ‘यूराल’ (Ural) है।
  • इसका जलावतरण सेंट पीटर्सबर्ग स्थित बाल्टिक शिपयार्ड में किया गया।
  • यह उत्तरी समुद्री मार्ग में वर्ष भर परिचालित किया जा सकेगा।
  • 173 मीटर (568 फुट) लंबा यूराल जहाज 2 परमाणु रिएक्टरों से लैस है, जो संयुक्त रूप से 350 मेगावॉट ऊर्जा उत्पन्न करने में सक्षम है।
  • यह आइसब्रेकर जहाज 3 मीटर मोटी बर्फ की परत को तोड़ने में सक्षम है।
  • यह परियोजना 22220 के तीन जहाजों में से एक है। अन्य दो जहाज आर्किटिका और सिबिर हैं।
  • यूराल परमाणु ऊर्जा संचालित वर्फ तोड़ने वाले नए एलके-60 वाईए (LK-60Ya) वर्ग का तीसरा जहाज है।
  • आर्किटिका के 2020 में, सिबिर के 2021 में और यूराल के 2022 में परिचालित होने की संभावना है।
  • रोसटॉम की योजना/परियोजना 22220 के तहत वर्ष 2027 तक परमाणु ऊर्जा चालित आइसब्रेकर में दो और जहाजों को शामिल करने की है।

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.world-nuclear-news.org/Articles/Russia-launches-worlds-largest-nuclear-powered-ic

http:// https://rosatom.ru/en/press-centre/news/third-rosatom-lk-60ya-class-ship-launched-at-baltic-shipyard/