पद्म पुरस्कार, 2019

Padma Awards 2019

प्रश्न-25 जनवरी, 2019 को केंद्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार, 2019 की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
(i) इस वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 112 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी।
(ii) इस वर्ष 4 व्यक्तियों को पद्म विभूषण प्रदान किया जाएगा।
(iii) प्रसिद्ध क्रिकेटर गौतम गंभीर को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
(iv) प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता एवं लेखक कादर खान को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है-
(a) केवल i, ii एवं iv
(b) केवल ii एवं iv
(c) केवल i, ii एवं iii
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 112 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है, जिसमें 4 पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
  • पुरस्कार पाने वालों में 21 महिलाएं, 11 विदेशी/प्रवासी भारतीय/पीआईओ/ओसीआई व्यक्ति, 3 मरणोपरांत व्यक्ति तथा 1 ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल हैं।
  • पद्म विभूषण से सम्मानित व्यक्ति इस प्रकार हैं-

  (i) तीजन बाई (कला-गायन-लोकगीत), छत्तीसगढ़।

  (ii) इस्माइल उमर गुलेह (सार्वजनिक मामले), जिबूती।

(iii) अनिल कुमार मणिभाई नाइक (व्यापार और उद्योग-बुनियादी ढांचा), महाराष्ट्र।

(iv) बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे (कला अभिनय थियेटर), महाराष्ट्र।

  • पद्म भूषण से सम्मानित व्यक्ति इस प्रकार हैं-

  (i) जॉन चैंबर्स (व्यापार और उद्योग-प्रौद्योगिकी), अमेरिका।

  (ii) सुखदेव सिंह ढींडसा (सार्वजनिक मामले) पंजाब।

(iii) प्रवीण गोरधन (सार्वजनिक मामले), दक्षिण अफ्रीका।

(iv) महाशय धर्मपाल गुलाटी (व्यापार और उद्योग-खाद्य प्रसंस्करण), दिल्ली।

  (v) दर्शन लाल जैन (सामाजिक कार्य), हरियाणा।

(vi) अशोक लक्ष्मणराव कुकड़े (चिकित्सा), महाराष्ट्र।

(vii) करिया मुंडा (सार्वजनिक मामले), झारखंड।

(viii) बुद्धदित्या मुखर्जी (कला-संगीत, सितार), पश्चिम बंगाल।

(ix) मोहनलाल विश्वनाथन नायर (कला-अभिनय फिल्म), केरल

  (x) एस. नांबी नारायण (विज्ञान और इंजीनियरिंग अंतरिक्ष), केरल

(xi) कुलदीप नैयर (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिता)), दिल्ली।

(xii) बछेंद्री पाल (खेल-पर्वतारोहण), उत्तराखंड।

(xiii) वी.के. शुंगलू (सिविल सेवा), दिल्ली।

(xiv) हुकुमदेव नारायण यादव (सार्वजनिक मामले), बिहार

  • पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रमुख व्यक्ति इस प्रकार हैं-

  (i) राजेश्वर आचार्य (कला-गायन-हिंदुस्तानी), उत्तर प्रदेश।

  (ii) मनोज वाजपेयी (कला-अभिनय-फिल्म), महाराष्ट्र।

(iii) सुनील छेत्री (खेल-फुटबॉल), तेलंगाना।

(iv) प्रभु देवा (कला-नृत्य), कर्नाटक।

  (v) हारिका द्रोणावल्ली (खेल-शतरंज), आंध्र प्रदेश।

(vi) गौतम गंभीर (खेल-क्रिकेट), दिल्ली।

(vii) बजरंग पूनिया (खेल-कुश्ती), हरियाणा।

(viii) अजय ठाकुर (खेल-कबड्डी), हिमाचल प्रदेश।

(ix) प्रशांति सिंह (खेल- बॉस्केट बाल), उत्तर प्रदेश।

  (x) कादर खान (मरणोपरांत) (कला-अभिनय-फिल्म), कनाडा

(xi) शंकर महादेवन नारायण (कला-गायन-फिल्म), महाराष्ट्र।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http:// https://padmaawards.gov.in/SelectionGuidelines.aspx

https://indianexpress.com/article/india/govt-announces-padma-awards-2019-here-is-the-full-list-5555510/

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=187794