पद्म पुरस्कार-2018

Padma Awards 2018 announced

प्रश्न-25 जनवरी, 2018 को केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i)   वर्ष 2018 में 3 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 9 व्यक्तियों को पद्मभूषण और 73 व्यक्तियों को पद्म श्री सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है।
(ii) प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एम.एस. धोनी एवं स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है।
(iii) पूरे पद्म सम्मान में 14 महिलाएं और 16 विदेशी/अप्रवासी भारतीय/भारतीय मूल के लोग भी शामिल हैं?
(a)  केवल (ii) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c)  केवल (i)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 25 जनवरी, 2018 को 69वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार-2018 की घोषणा की गई।
  • वर्ष 2018 में 3 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 9 व्यक्तियों को पद्म भूषण और 73 व्यक्तियों को पद्म श्री सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है।
  • इस पद्म पुरस्कारों में 14 महिलाएं तथा 16 विदेशी/अप्रवासी भारतीय/भारतीय मूल के व्यक्ति भी शामिल हैं।
  • जिसमें 3 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा।
  • दक्षिण भारतीय संगीतकार इलैया राजा (तमिलनाडु), हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक गुलाम मुस्तफा खान (महाराष्ट्र) और साहित्यकार पी. परमेस्वरन (केरल) को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
  • पद्म भूषण से सम्मानित व्यक्ति इस प्रकार हैं-
  1. पंकज आडवाणी (खेल-बिलियर्ड्स/स्नूकर)- कर्नाटक
  2. फिलिपोज मार क्रिसोस्टोम (अन्य-अध्यात्म)-केरल
  3. महेंद्र सिंह धोनी (खेल-क्रिकेट)-झारखंड
  4. एलेक्जेंडर कदाकिन (लोक मामले)-रूस (विदेशी/मरणोपरांत)
  5. रामचंद्रन नागास्वामी (अन्य-पुरातत्व)-तमिलनाडु
  6. वेद प्रकाश नंदा (ओसीआई) (साहित्य एवं शिक्षा)-यूएसए
  7. लक्ष्मण पाई (कला-पेंटिंग)-गोवा
  8. अरविंद पारिख (कला-संगीत)-महाराष्ट्र
  9. शारदा सिन्हा (कला-संगीत)-बिहार
  • पद्म श्री से सम्मानित कुछ प्रमुख हस्तियां इस प्रकार हैं-
  1. मीराबाई चानू (खेल)-मणिपुर
  2. सोमदेव देववर्मन (खेल)-त्रिपुरा
  3. मुरलीकांत पेटकर (खेल)-महाराष्ट्र
  4. किदांबी श्रीकांत (खेल)-आंध्र प्रदेश
  5. पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी (साहित्य)-छत्तीसगढ़
  6. अरूप कुमार दत्ता (साहित्य)-असम
  7. अरविंद गुप्ता (साहित्य)-महाराष्ट्र
  8. अनवर जलालपुरी (मरणोपरांत साहित्य)-उत्तर प्रदेश
  9. भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी (साहित्य)-उत्तर प्रदेश
  10. टोमियो मिजोकामी (साहित्य)-जापान
  11. मोहन स्वरूप भाटिया (कला)-उत्तर प्रदेश
  12. दामोदर गणेश बपत (सामाजिक कार्य)-छत्तीसगढ़
  13. नॉफ मारवाई (योग)-सऊदी अरब
  14. लक्ष्मीकुट्टी (चिकित्सा-पारंपरिक)-केरल
  15. अमिताव रॉय (विज्ञान)-पश्चिम बंगाल
  16. रोमुलुस वीटाकर (वन्यजीव संरक्षण)-तमिलनाडु

संबंधित लिंक
http://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1517923