पंजाब राज्य उच्च शिक्षा परिषद

प्रश्न-पंजाब राज्य उच्च शिक्षा परिषद के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 23 अगस्त, 2018 को पंजाब मंत्रिमंडल द्वारा इसके गठन को मंजूरी प्रदान की गई।
(b) इस परिषद का गठन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया है।
(c) उच्च शिक्षा मंत्री इस समिति के उपाध्यक्ष होंगे।
(d) प्रशासनिक सचिव, उच्च शिक्षा इस समिति में सदस्य सचिव होंगे।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 21 अगस्त, 2018 को पंजाब मंत्रिमंडल द्वारा राज्य में राज्य उच्च शिक्षा परिषद के गठन को मंजूरी प्रदान की गई।
  • इसका उद्देश्य राज्य में उच्च शिक्षा के नियोजित एवं समन्वित विकास (गुणवत्तापूर्ण शिक्षा) को सुनिश्चित करना है।
  • इस परिषद का गठन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया है।
  • उच्च शिक्षा मंत्री इस समिति के उपाध्यक्ष होंगे।
  • प्रशासनिक सचिव, उच्च शिक्षा इस समिति में सदस्य सचिव होंगे।
  • इस कदम से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान-2 (रूसा) के अगले चरण के लिए पूर्व-आवश्यकताओं में से एक को पूरा किया जा सकेगा जिससे राज्य केंद्रीय योजना के तहत अनुदान प्राप्त करने हेतु पात्र होगा।
  • इस परिषद का गठन मुख्यतः पंजाब के संस्थानों में अनुसंधान उद्देश्यों, अकादमिक और प्रशासनिक सुधारों और उच्च शिक्षा संस्थानों की निगरानी एवं मूल्यांकन हेतु विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों के बीच संसाधनों के इष्टतम साझाकरण की सुविधा प्रदान कर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।
  • रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) का अगला चरण जो इस वर्ष जून में शुरू किया गया है के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के परियोजना बोर्ड द्वारा 174 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी प्रदान की गई थी।
  • केंद्र-राज्य व्यय का अनुपात 60:40 होगा।
  • ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) एक केंद्रीय प्रायोजित योजना है जिसे वर्ष 2013 में शुरू किया गया था।
  • इस का उद्देश्य पात्र राज्य उच्चतर शैक्षिक संस्थाओं को वित्तपोषित करना है।
  • ज्ञातव्य है कि पंजाब विधानसभा में एक विधेयक प्रस्तुत कर राज्य उच्च शिक्षा परिषद का संविधान बनाया जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://timesofindia.indiatimes.com/home/education/news/punjab-cabinet-approves-formation-of-state-higher-education-council/articleshow/65497982.cms
http://www.uniindia.com/punjab-cabinet-approves-constitution-of-state-higher-education-council/states/news/1326352.html