न्यायमूर्ति लीला सेठ

Justice Leila Seth, first woman judge of Delhi High Court, passes away

प्रश्न-हाल ही में प्रसिद्ध विधिशास्त्री और न्यायमूर्ति लीला सेठ का निधन हो गया। उनसे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) वह किसी उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश थी।
(ii) उनकी आत्मकथा ‘ऑन बैलेंस’ है।
(iii) वह दिल्ली उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश थी।
(iv) वह सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश थी।

(a) केवल (i) और (iv)
(b) (i),(ii) और (iii)
(c) (i) और (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 मई, 2017 के प्रसिद्ध विधिशास्त्री और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) लीला सेठ का निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थी।
  • वह किसी उच्च न्यायालय (हिमाचल प्रदेश) की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश थी।
  • इसके साथ ही वह लंदन बार परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रथम महिला थी।
  • वह दिल्ली उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश भी थी।
  • वह निर्भया प्रकरण, के बाद वर्ष 2012 में गठित हुई न्यायमूर्ति वर्मा समिति के तीन सदस्यों में से एक थी।
  • वह ए सूटेबल ब्यॉय उपन्यास के प्रसिद्ध लेखक विक्रम सेठ की मां स्वयं एक लेखिका थी।
  • उनकी आत्मकथा ‘ऑन बैलेंस’ एक बेस्ट सेलर किताब रही।
  • इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2014 में प्रकशित हुई पुस्तक ‘टॉकिंग ऑफ जास्टिसः पीपुल्स राइट्स इन मॉडर्न इंडिया’ भी लिखी।
  • जिसमें उन्होंने 50 वर्षों से ज्यादा लंबे अपने कानूनी करियर में अपने समक्ष आए महत्वपूर्ण मुद्दों की बात की है।

संबंधित लिंक
https://barandbench.com/justice-leila-seth-dies/
http://timesofindia.indiatimes.com/india/justice-leila-seth-first-woman-judge-of-delhi-high-court-passes-away/articleshow/58549114.cms
http://www.livelaw.in/justice-leila-seth-first-woman-high-court-chief-justice-passes-away/
http://www.jansatta.com/rajya/new-delhi/justice-retired-leila-seth-first-woman-judge-of-delhi-high-court-dies-at-86/316661/