नोमेडिक एलीफैंट, 2019

Indo-Mongolian Joint Exercise Nomadic Elephant 2019
प्रश्न-5-18 अक्टूबर, 2019 के मध्य किन देशों के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का 14वां संस्करण का नोमेडिक एलीफैंट आयोजन किया जा रहा है?
(a) भारत एवं जापान
(b) भारत एवं रूस
(c) भारत एवं मंगोलिया
(d) भारत एवं तुर्कमेनिस्तान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 5-18 अक्टूबर, 2019 के मध्य भारत एवं मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘नोमेडिक एलीफैंट (Nomadic Elephant), 2019’ के 14वें संस्करण का आयोजन बकलोह में किया जा रहा है।
  • उद्देश्य-संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत सैनिकों के विद्रोह और आतंकवाद से निपटने की कार्रवाइयों का प्रशिक्षण प्रदान करना।
  • इसमें भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट की एक बटालियन कर रही है।
  • जबकि मंगोलिया की सेना का प्रतिनिधित्व 084 एयर बोर्ने स्पेशल टास्क बटालियन के अधिकारी और सैनिक कर रहे हैं।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2006 से इस संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन बारी-बारी से दोनों देशों में आयोजित किया जाता रहा है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=193609