नोबेल शांति पुरस्कार, 2019

प्रश्न-11 अक्टूबर, 2019 को ओस्लो, नॉर्वे द्वारा घोषित वर्ष 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार ‘अबी अहमद अली’ को प्रदान किया जाएगा। वह किस देश के प्रधानमंत्री हैं?
(a) इरिट्रिया के
(b) इथियोपिया के
(c) एस्टोनिया के
(d) इक्वाडोर के
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 11 अक्टूबर, 2019 को ओस्लो, नॉर्वे स्थित ‘द नॉर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट’ (The Norwegian Nobel Institute) द्वारा वर्ष 2019 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को प्रदान किया जाएगा।
  • उन्हें यह पुरस्कार शांति एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्राप्त करने के उनके प्रयासों और विशेष रूप से, पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सीमा संबंधी विवाद का समाधान करने की उनकी निर्णायक पहल के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • नॉवेजियन नोबेल समिति द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया है कि, इस वर्ष का पुरस्कार ऐसे सभी हितधारकों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक माध्यम है, जो इथियोपिया तथा पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्रों में शांति और सुलह/मैत्री के लिए कार्य कर रहे हैं।

लेखक-सौरभ मेहरोत्रा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nobelprize.org/prizes/peace/2019/summary/