नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय के नए अध्यक्ष

Nripendra Misra appointed Chairperson of NMML executive council
प्रश्न-14 जनवरी, 2020 को केंद्र सरकार ने किसे नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) ए. सूर्य प्रकाश
(b) कपिल कपूर
(c) नृपेंद्र मिश्र
(d) पी.के. सिन्हा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 14 जनवरी, 2020 को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र को नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • नृपेंद्र मिश्र वर्ष, 1967- बैच के रिटायर्ड आई.ए.एस. ऑफिसर हैं।
  • साथ ही प्रसार भारती के अध्यक्ष ए. सूर्य प्रकाश को इस संस्था का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
  • इस पद पर दोनों लोगों का कार्यकाल 5 वर्ष होगा।
  • यह पं. जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में स्थापित संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्था है।
  • यह भव्य तीन मूर्ति भवन परिसर में स्थित है।
  • यह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री का सरकारी आवास था।
  • इसके चार प्रमुख स्कंध हैं- स्मारक संग्रहालय, आधुनिक भारत से संबंधित पुस्तकालय, समसामयिक अध्ययन केंद्र और नेहरू तारामंडल।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.ddnews.gov.in/national/nripendra-misra-appointed-chairperson-nmml-executive-council

https://www.thehindu.com/news/national/former-principal-secretary-to-pm-nripendra-mishra-made-chairman-of-nmml-executive-council/article30593696.ece

https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/centre-appoints-nripendra-mishra-as-chairman-nehru-museum-council-mj-akbar-out/articleshow/73350748.cms

https://www.thehindubusinessline.com/news/nripendra-misra-appointed-as-chairman-of-nehru-memorial-museum-library/article30592886.ece