नेलोप्टोड्स ग्रेटा

प्रश्न-स्कूली विद्यार्थियों के बीच बहुचर्चित युवा पर्यावरण प्रचारक ग्रेटा थुनबर्ग के नाम पर हाल ही में किस जंतु का नामकरण किया गया है?
(a) झींगुर
(b) केकड़ा
(c) मेढ़क
(d) सांप
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 25 अक्टूबर, 2019 को लंदन में प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय (Natural History Museum) के विज्ञानियों ने झींगुर (Beetle) की एक बहुत छोटी प्रजाति को नेलोप्टोड्स ग्रेटा नाम दिया।
  • इस छोटे झींगुर (Beetle) का नामकरण स्वीडन की एक बहुचर्चित पर्यावरण ग्रेटा थुनबर्ग के नाम पर किया गया है।
  • नेलोप्टोड्स ग्रेटा एक बहुत छोटे आकार की झींगुर प्रजाति के अंतर्गत पाए जाने वाले झींगुर (Beetle) हैं।
  • झींगुर जीवजगत में आर्थ्रोपोडा समुदाय के अंतर्गत आते हैं, जो कि एक कीटों (Insects) का समुदाय है।
  • सर्वप्रथम इसे 1960 में एक ब्रिटिश प्रकृतिवादी डॉ. विलियम सी. ब्लॉक ने नैरोबी केन्या में खोजा था।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bbc.com/news/world-europe-50182815
https://www.forbes.com/sites/davidbressan/2019/11/01/tiny-new-species-of-beetle-named-after-climate-activist-greta-thunberg/#56a1d8272951
https://phys.org/news/2019-10-tiny-beetle-climate-activist-greta.html