नेपाल में भूकंप पीड़ित के लिए घरों का निर्माण

प्रश्न-नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए कितने घरों के निर्माण हेतु भारत वित्तीय सहायता प्रदान करेगा?
(a) 10,000
(b) 25,000
(c) 40,000
(d) 50,000
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 8 मार्च, 2018 को भूकंप से तबाह नेपाल के लिएएक पुनर्निमाण बोली में, भारत ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और संयुक्त राष्ट्र कार्यालय प्रोजेक्ट सर्विसेज (यूएनओपीएस) के साथ नेपाल में भूकंप पीड़ितों के घरों के निर्माण हेतु काठमांडू में हुए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • इस समझौते के तहत भारत नेपाल में 50,000 घरों के निर्माण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
  • भारत इन 50,000 घरों के निर्माण हेतु संयुक्त राष्ट्र कार्यालय प्रोजेक्ट सर्विसेज को 8.41 मिलियन अमेरिकी डॉलर और यूएनडीपी को 7.41 मिलियन अमेरिकी डॉलर राशि प्रदान करेगा।
  • ज्ञातव्य है कि अप्रैल, 2015 में हिमालयी देश नेपाल में आए भारी भूकंप से अत्यधिक विनाश हुआ था।
  • इस भूकंप में लगभग 10,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी और लगभग 22,000 लोग घायल हुए थे।
  • भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित जिले गोरखा और नुवाकोट थे।

संबंधित लिंक
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/india-to-build-50-000-houses-for-quake-victims-in-nepal-118030801056_1.html
https://www.hindustantimes.com/world-news/india-to-rebuild-50-000-houses-in-nepal-damaged-by-2015-earthquake/story-wksM9qpb9yQqYFyNt1xdvM.html