नेन्सेन शरणार्थी पुरस्कार, 2019

Nansen Refugee Award, 2019
प्रश्न-2 अक्टूबर, 2019 को किसे यूएनएचसीआर (UNHCR) द्वारा वर्ष 2019 के नेन्सेन शरणार्थी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
(a) अजीजबेक अशुरोव
(b) डॉ. इवान अटार अडाहा
(c) डॉ. समीरा हार्निश
(d) डॉ. ग्रांडी फिलियो
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 2 अक्टूबर, 2019 को राष्ट्रविहीनता के शिकार लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे किर्गिस्तान के वकील अजीजबेक अशुरोव (Azizbek Asurov) को संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एंजेसी (UNHCR) द्वारा वर्ष 2019 के नेन्सेन शरणार्थी पुरस्कार (Nanson Refugee Award) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
  • उन्होंने पूर्व सोवियत संघ के विघटन के बाद लगभग 10 हजार राष्ट्रविहीन लोगों को किर्गिस्तान की नागरिकता दिलाने में मदद की है।
  • उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो जबरन विस्थापन के लिए मजबूर होने वाले लोगों की असाधारण ढंग से मदद करते हैं।
  • इस पुरस्कार का नाम फ्रीडत्जोफ नेन्सेन पर रखा गया है जो 1920 से 1930 तक ‘लीग ऑफ नेशन्स’ में शरणार्थियों के लिए पहले हाई कमिश्नर थे।
  • यूएन शरणार्थी एजेंसी ने उनकी स्मृति के सम्मान में वर्ष 1954 में इस पुरस्कार को शुरू किया।
  • इस पुरस्कार के तहत स्विट्जरलैंड और नॉर्वे की सरकारों द्वारा प्रदत्त 150,000 अमेरिकी डॉलर और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.unhcr.org/news/stories/2019/10/5d97215e4/2019-nansen-refugee-award-symbol-hope-worlds-stateless.html