नीतीश कुमार ने बिहार के 35वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Nitish Kumar takes oath as Bihar chief minister

प्रश्न-हाल ही में बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविन्द ने नीतीश कुमार को राज्य के 35वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। इसके आलावा उन्होंने कितने मंत्रियों को शपथ दिलायी?
(a) 28
(b) 26
(c) 32
(d) 18
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 नवंबर, 2015 को राज्यपाल रामनाथ कोविन्द ने नीतिश कुमार को राज्य के 35वें मुख्यमंत्री के रूप में 5वीं बार पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
  • मुख्यमंत्री के साथ 28 मंत्रियों (2 महिला सहित) को भी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई।
  • शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान, पटना में आयोजित किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि 8 नवंबर, 2015 को भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव परिणाम में महागठबंधन को 178 सीटें प्राप्त हुई थीं।
  • इसके साथ ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में महागठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत प्राप्त करने में सफल रही।
  • नीतीश कुमार ने वर्ष 2000 में प्रथम बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था किन्तु 7 दिन के पश्चात अपने पद से इस्तीफा दे दिया था (कार्यकाल 3-3-2000 से 10-3-2000 तक)।
  • वर्ष 2005 में दूसरी बार तथा वर्ष 2010 में तीसरी बार उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया था।
  • उल्लेखनीय है कि उन्होंने वर्ष 2014 में अपने पद से उस वक्त इस्तीफा दे दिया था जब लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी (JDU) द्वारा निराशाजनक प्रदर्शन सामने आया था।
  • परिणामस्वरूप जीतन राम मांझी 20.05.2014 से 22.02.2015 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।
  • जीतनराम मांझी द्वारा बगावत किए जाने के पश्चात इन्होंने पुनः 22 फरवरी, 2015 को चौथी बार बिहार के 34वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • इस चुनाव में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा राज्य में सर्वाधिक 80 सीटें जीतने में सफल रही।
  • लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए गए।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.prdbihar.in/AdminPanel/Files/PressRelease/926.pdf
http://www.thehindu.com/elections/bihar2015/bihar-assembly-polls-2015-nitish-kumar-takes-over-as-bihar-chief-minister/article7899627.ece
http://gov.bih.nic.in/Governance/NitishKumar.htm