नीति आयोग द्वारा ‘स्वस्थ राज्य, प्रगतिशील भारत’ के दूसरे संस्करण की रिपोर्ट (हेल्थ इंडेक्स)- 2019 जारी

NITI Aayog Releases the Second Edition of “Healthy States, Progressive India” Report
प्रश्न-25 जून, 2019 को नीति आयोग ने ‘स्वस्थ, राज्य, प्रगतिशील भारत’ रिपोर्ट (हेल्थ इंडेक्स) का दूसरा संस्करण जारी किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
(i) बड़े राज्यों में केरल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र को समग्र प्रदर्शन की दृष्टि से शीर्ष रैंकिंग दी गई है।
(ii) हरियाणा, राजस्थान और झारखंड वार्षिक वृद्धिशील प्रदर्शन की दृष्टि से शीर्ष तीन राज्य हैं।
(iii) बड़े राज्यों में उत्तर प्रदेश को समग्र प्रदर्शन की दृष्टि से सबसे निचला स्थान दिया गया है।
(iv) छोटे राज्यों में गोवा, सिक्किम, त्रिपुरा को समग्र प्रदर्शन की दृष्टि से शीर्ष रैंकिंग दी गई है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है?

(a) केवल (i) एवं (iv)
(b) केवल (i), (ii), (iv)
(c) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 25 जून, 2019 को नीति आयोग ने ‘स्वस्थ राज्य, प्रगतिशील भारत’ रिपोर्ट (हेल्थ इंडेक्स) का दूसरा संस्करण जारी किया।
  • यह ऐसे 23 संकेतकों पर आधारित है जिन्हें स्वास्थ्य परिणामों, गवर्नेंस एवं सूचना और महत्वपूर्ण जानकारियों/प्रक्रियाओं के क्षेत्रों (Domain) में बांटा गया है।
  • इसके दूसरे संस्करण में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दो वर्षों की अवधि (2016-17 और 2017-18) के दौरान हुए वृद्धिशील सुधार (Incremental Performence) एवं समग्र प्रदर्शन (Orerall Performance) को मापने और उन पर प्रकाश डालने पर फोकस किया गया है।
  • रैंकिंग को बड़े राज्यों, छोटे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  • बड़े राज्यों में समग्र प्रदर्शन की दृष्टि से शीर्ष 5 राज्य हैं-

   (i) केरल, (ii) आंध्र प्रदेश, (iii) महाराष्ट्र, (iv) गुजरात, (v) पंजाब।

  • बड़े राज्यों में समग्र प्रदर्शन की दृष्टि से निम्नतम 5 राज्य हैं-

   (i)   उत्तर प्रदेश, (ii) बिहार, (iii) ओडिशा, (iv) मध्य प्रदेश तथा (v) उत्तराखंड।

  • बड़े राज्यों में वार्षिक वृद्धिशील प्रदर्शन की दृष्टि से शीर्ष तीन राज्य हैं-

   (i) हरियाणा, (ii) राजस्थान तथा (iii) झारखंड।

  • छोटे राज्यों में समग्र प्रदर्शन की दृष्टि से शीर्ष 3 राज्य हैं-

   (i) मिजोरम, (ii) मणिपुर तथा (iii) मेघालय।

  • छाटे राज्यों में समग्र प्रदर्शन की दृष्टि से निम्नतम 3 राज्य हैं-

   (i) नगालैंड, (ii) अरुणाचल प्रदेश तथा (iii) त्रिपुरा।

  • छोटे राज्यों में वार्षिक वृद्धिशील प्रदर्शन की दृष्टि से शीर्ष दो राज्य हें-

   (i) त्रिपुरा और (ii) मणिपुर।

  • केंद्रशासित प्रदेशों में समग्र प्रदर्शन की दृष्टि से शीर्ष 3 प्रदेश हैं-(i) चंडीगढ़, (ii) दादरा एवं नागर हवेली तथा (iii) लक्षद्वीप।
  • केंद्रशासित प्रदेशों में समग्र प्रदर्शन की दृष्टि से निम्नतम 3 राज्य हैं-(i) दमन एवं दीव, (ii) अंडमान एवं निकोबार तथा (iii) दिल्ली।
  • केंद्रशासित प्रदेशों में वार्षिक वृद्धिशील प्रदर्शन की दृष्टि से शीर्ष दो राज्य हैं-

   (i) चंडीगढ़ और (ii) दादरा एवं नागर हवेली।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=190737

http://www.newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=365451