निरस्त्रीकरण और परमाणु प्रसार निरोध पर 6वीं भारत-चीन वार्ता, 2019

6th inida china dialogue on disarmanent and non proliferation

प्रश्न-3 जून, 2019 को निरस्त्रीकरण और परमाणु प्रसार निरोध पर 6वीं भारत-चीन वार्ताः कहां संपन्न हुई?
(a) बीजिंग
(b) मुंबई
(c) वुहान
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 3 जून, 2019 को निरस्त्रीकरण और परमाणु प्रसार निरोध पर 6वीं भारत-चीन वार्ता (6th India-China Dialogue on Disarmament and Non-Proliferation), 2019 नई दिल्ली में संपन्न हुई।
  • इसका आयोजन भारत और चीन के बीच नियमित द्विपक्षीय आदान-प्रदान की रूपरेखा के तहत किया गया।
  • इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अतिरिक्त सचिव (निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामले), इंद्र मणि पांडे ने किया।
  • जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मामलों के मंत्रालय के हथियार नियंत्रण विभाग के महानिदेशक राजदूत फू कांग ने किया।
  • इस बैठक में दोनों पक्षों ने निरस्त्रीकरण, परमाणु प्रसार निरोध और हथियारों के नियंत्रण से संबंधित आपसी हितों के विभिन्न मुद्दों पर विचारों कका आदान-प्रदान किया।
  • दोनों पक्षों ने भविष्य में नियमित अंतराल पर बातचीत जारी रखने का निर्णय लिया।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/31407/6th+IndiaChina+Dialogue+on+Disarmament+and+NonProliferation