नवीनतम केंद्रीय मंत्रिपरिषद

council of minister 2019

प्रश्न-31 मई, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का बटवारा किया।इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) डॉ. एस. जयशंकर विदेश मंत्री बनाए गए हैं।
(ii) निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री बनाई गईं हैं।
(iii) प्रकाश जावड़ेकर मानव संसाधन विकास मंत्री बनाए गए हैं।
(iv) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(1) के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाएगा और अन्य मंत्रियों को प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं-
(a) केवल (i) एवं (iv)
(b) केवल (iii) एवं (iv)
(c) केवल (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 31 मई, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा किया।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(1) के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाएगा और अन्य मंत्रियों को प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाएगा।
  • केंद्रीय मंत्रीपरिषद के सदस्य व उनसे संबंधित मंत्रालयों का विवरण निम्नवत हैं।
0श्री नरेंद्र मोदी – प्रधानमंत्री कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग। सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे तथा वे सभी विभाग, जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।
1.श्री राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री
2.श्री अमित शाह – गृह मंत्री
3.श्री नितिन जयराम गडकरी – सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, सूक्ष्म, लघु, और मध्यम उद्यम मंत्री
4.श्री डी.वी. सदानंद गौड़ा – रसायन एवं उर्वरक मंत्री
5.श्रीमती निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्री और कॉरपोरेट कार्य मंत्री
6.श्री रामविलास पासवान – उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री
7.श्री नरेंद्र सिंह तोमर – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री; ग्रामीण विकास मंत्री, पंचायती राज मंत्री
8.श्री रविशंकर प्रसाद – कानून एवं न्याय; संचार; इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
9.श्रीमती हरसिमरत कौर बादल – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
10.श्री थावर चंद गहलोत – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
11.डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर – विदेश मंत्री
12.श्री रमेश पोखरियाल निशंक – मानव संसाधन विकास मंत्री
13.श्री अर्जुन मुंडा – जनजातीय कार्य मंत्री
14.श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी – महिला एवं बाल विकास और वस्त्र मंत्री
15.डॉ. हर्षवर्धन – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण; विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री
16.श्री प्रकाश जावड़ेकर – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सूचना एवं प्रसारण मंत्री
17.श्री पीयूष गोयल – रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री
18.श्री धर्मेंद्र प्रधान – पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, इस्पात मंत्री
19.श्री मुख्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
20.श्री प्रहलाद जोशी – संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री
21.डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री
22.श्री अरविन्द गणपत सावंत – भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री
23.श्री गिरिराज सिंह – पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं मत्स्यपालन मंत्री
24.श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत – जल शक्ति मंत्री  

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1.श्री संतोष कुमार गंगवार – श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
2.श्री राव इन्द्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); आयोजना मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
3.श्री श्रीपद येसो नाइक – आयुर्वेद, योगा और नेचरोपैथी, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); और रक्षा मंत्रालय
4.डॉ. जितेंद्र सिंह – पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय; कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग
5.श्री किरेन रिजिजु – युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
6.श्री प्रह्लाद सिंह पटेल – संस्कृति मंत्रालय तथा पर्यटन मंत्रालय
7.श्री राजकुमार सिंह – विद्युत मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
8.श्री हरदीप सिंह पुरी – आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
9.श्री मनसुख मांडविया – जहाजरानी और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

राज्य मंत्री

1.श्री फग्गनसिंह कुलस्ते – इस्पात मंत्रालय
2.श्री अश्विनी कुमार चौबे – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
3.श्री अर्जुनराम मेघवाल – संसदीय कार्य मंत्रालय; और भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय
4.जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
5.श्री कृष्ण पाल गुर्जर – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
6.श्री दानवे रावसाहब दादाराव – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
7.श्री जी. किशन रेड्डी – गृह मंत्रालय
8.श्री पुरुषोत्तम रूपाला – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
9.श्री रामदास अठावले – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
10.साध्वी निरंजन ज्योति – ग्रामीण विकास मंत्रालय
11.श्री बाबुल सुप्रियो – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
12.श्री संजीव कुमार बालियान – पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं मत्स्यपालन मंत्रालय
13.श्री धोत्रे संजय शामराव – मानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
14.श्री अनुराग सिंह ठाकुर – वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय
15.श्री अंगड़ी सुरेश चन्नबसप्पा – रेल मंत्रालय
16.श्री नित्यानंद राय – गृह मंत्रालय
17.श्री रतन लाल कटारिया – जल शक्ति; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
18.श्री वी. मुरलीधरन – विदेश मंत्रालय; संसदीय कार्य मंत्रालय
19.श्रीमती रेणुका सिंह सरुता – जनजातीय कार्य मंत्रालय
20.श्री सोम प्रकाश – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
21.श्री रामेश्वर तेली – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
22.श्री प्रताप चंद्र सारंगी – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय; और पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं मत्स्यपालन मंत्रालय
23.श्री कैलाश चौधरी – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
24.श्रीमती देबाश्री चौधरी – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://presidentofindia.nic.in/press-release-detail.htm?1616