नवआर्म्स, 2019

NAVARMS 2019 - 4th International Seminar and Exhibition on Naval Weapon Systems
प्रश्न-दिसंबर, 2019 में नौसेना की हथियार प्रणालियों पर चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी ‘नवआर्म्स 2019’आयोजित हुई। इस संगोष्ठी सह प्रदर्शनी के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह संगोष्ठी सह प्रदर्शनी नवआर्म्स 12-13 दिसंबर, 2019 के मध्य इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, नई दिल्ली में आयोजित हुई।
(b) इस प्रदर्शनी का उद्घाटन नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने किया।
(c) इस संगोष्ठी का विषय-मेक इन इंडिया-युद्ध श्रेणीः अवसर और आवश्यकताएं था।
(d) यह नौसेना प्रणालियों पर देश में आयोजित की जाने वाली एकमात्र अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी और प्रदर्शनी है।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 12-13 दिसंबर, 2019 के मध्य रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान, नई दिल्ली में नौसेना की हथियार प्रणालियों पर चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी ‘नवआर्म्स 2019’ (NAVARMS, 2019) आयोजित हुई।
  • इस प्रदर्शनी का उद्घाटन नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने किया।
  • इस संगोष्ठी का विषय-‘मेक इन इंडिया-युद्ध श्रेणीः अवसर और आवश्यकताएं’ था।
  • इस संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र तीन सेवाओं, रक्षा मंत्रालय, डीआरडीओ, डीजीक्यूए, डीजीएक्यूए, ओएफ, डीपीएसयू, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योगों के 300 से अधिक प्रतिनिधियों और मित्र देशों के विदेशी दूतावासों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • उल्लेखनीय है कि यह नौसेना प्रणालियों पर देश में आयोजित की जाने वाली एकमात्र अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी और प्रदर्शनी है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=195826

https://www.sidm.in/events/details/navarms-2019—4th-international-seminar-and-exhibition-on-naval-weapon-systems