धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र के रूप में जन्मा नेपाल

Nepal adopts first democratic Constitution

प्रश्न-(1): 20 सितंबर, 2015 से नेपाल में नया संविधान लागू किया गया। नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव ने इस बात की घोषणा की।
(2): नए संविधान को नेपाल संसद से 17 सितंबर 2015 को पारित किया गया था। संविधान सभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र नेपवांग ने 601 सीटों वाली सभा में 507-25 के अंतर से संविधान को पारित करने की घोषणा की थी।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिएः

(a) (1) तथा (2) दोनों सही हैं तथा (2), (1) की सही व्याख्या हैं।
(b) (1) तथा (2) दोनों सही हैं परंतु (2), (1) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (1) सही है परंतु (2) गलत है।
(d) (1) गलत है परंतु (2) सही है।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 सितंबर, 2015 (विक्रम संवत 2072) से नेपाल में नया संविधान लागू किया गया।
  • नया संविधान अंतरिम संविधान 2007 की जगह लेगा।
  • काठमांडू के बानेश्वर संविधान सभा भवन में राष्ट्रपति रामबरन यादव ने संविधान जारी किया।
  • नवीन संविधान के अनुसार संपूर्ण नेपाल को 7 प्रांतों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक प्रांत की अपनी-अपनी विधान सभा होगी।
  • नेपाल का संविधान एशिया का पहला ऐसा संविधान है जिसमें समलैंगिक, उभयलिंगी और ट्रांसजेन्डर (यौनिक अल्पसंख्यक) समुदाय के अधिकारों की रक्षा के संबंध में प्रावधान किया गया है।
  • नेपाल संविधान में 35 भाग, 9 अनुसूची, तथा 308 अनुच्छेद हैं।
  • यह संविधान निर्वाचित संविधान सभा द्वारा तैयार नेपाल का पहला संविधान है।
  • इससे पहले पांच अलग-अलग संविधान लागू किए गए थे, वर्ष 1948, 1951, 1959, 1962 तथा वर्ष 1990।
  • पूर्व के ये समस्त संविधान देश के सम्राटों की इच्छानुसार तैयार किए गए थे। इनमें राजशाही तथा देश की सेना की भावनाओं को प्रदर्शित किया गया था।
  • नेपाल में लगभग 67 साल के लोकतंत्रीक संघर्ष के बाद लोगों द्वारा लिखा गया संविधान लागू हुआ है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.can.gov.np/np/ncd.html
http://himalayannewsexpress.com/news/article/105
http://www.spotlightnepal.com/News/Article/Constitution-Of-Nepal-2072-Under-Fire
http://www.bbc.com/news/world-asia-34280015
http://www.thehindu.com/news/international/nepal-adopts-historic-constitution-amid-protests/article7671003.ece