द संडे टाइम्स रिच लिस्ट, 2019

प्रश्न-मई, 2019 में ब्रिटिश समाचार पत्र द संडे टाइम्स ने ‘द संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2019’ प्रकाशित की। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) भारतीय मूल के हिंदुजा बंधु 22 बिलियन पौंड की संपत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं।
(b) हिंदुजा बंधु चौथी द संडे टाइम्स द्वारा प्रकाशित इस सूची में शीर्ष पर हैं।
(c) इस सूची में डेविड तथा साइमन रूबेन 18.664 बिलियन पौंड संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
(d) भारतीय मूल के अनिल अग्रवाल 10.57 बिलियन पौंड की संपत्ति के साथ इस सूची में 12वें स्थान पर हैं।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 12 मई, 2019 को ब्रिटिश समाचार द संडे टाइम्स ने ‘द संडे टाइम्स रिच लिस्ट, 2019’ सूची प्रकाशित की।
  • इस सूची में ब्रिटेन के 1000 से अधिक लोगों और परिवारों को शामिल किया गया है।
  • इस सूची में भारतीय मूल के उद्योगपति हिंदुजा बंधु (श्री और गोपी हिंदुजा) 22 बिलियन पौंड की संपति के साथ शीर्ष पर हैं।
  • हिंदुजा बंधु तीसरी बार द संडे टाइम्स द्वारा प्रकाशित इस सूची में शीर्ष पर हैं।
  • इससे पूर्व हिंदुजा बंधु वर्ष 2014 और वर्ष  2017 में द संडे टाइम्स द्वारा प्रकाशित सूची में शीर्ष पर थे।
  • हिंदुजा बंधु की संपत्ति में विगत वर्ष की तुलना में 1.356 बिलियन पौंड की वृद्धि हुई है।
  • इस सूची में डेविड तथा साइमन रुबेन 18.664 बिलियन पौंड संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
  • सर जिम रैटक्लिफी 18.15 बिलियन पौंड संपत्ति के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
  • इस सूची में सर लेन ब्लावाटनिक 14.37 बिलियन पौंड संपत्ति के साथ चौथे और सर जेम्स डायसन एवं उनका परिवार 12.6 बिलियन पौंड संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
  • भारतीय मूल के अनिल अग्रवाल 10.57 बिलियन पौंड की संपत्ति के साथ इस सूची में 12वें स्थान पर हैं।

लेखक-विजय प्रताप

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thetimes.co.uk/article/sunday-times-rich-list-cbxfbprqf