द जेसीबी प्राइज फॉर लिटरेचर, 2019

प्रश्न- 2 नवंबर, 2019 को किसे ‘द जेसीबी प्राइज फॉर लिटरेचर’ प्रदान किया गया?
(a) करुणा शंकर
(b) माधुरी विजय
(c) दीपा मेहता
(d) राहुल सिंह
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 नवंबर, 2019 को अमेरिका में रह रही भारतीय लेखिका माधुरी विजय को ‘द जेसीबी प्राइज फॉर लिटरेचर’ (The JCB Prize for Literature), 2019 प्रदान किया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार उनके पहले उपन्यास ‘द फॉर फील्ड’ (The far field) के लिए प्रदान किया गया।
  • वर्ष 2018 में स्थापित यह एक वार्षिक भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है।
  • वर्ष 2018 में यह पुरस्कार बेन्यामिन को उनके उपन्यास जैस्मीन डेज के लिए प्रदान किया गया था।
  • यह पुरस्कार भारतीय लेखक द्वारा अंग्रेजी में लिखे या अनुवादित उपन्यास के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत 25 लाख रुपये नगद प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार यू.के. की प्रसिद्ध विनिर्माण समूह जेसीबी (JCB) द्वारा वित्तपोषित है।
  • इस पुरस्कार को बनाए रखने के लिए जेसीबी लिटरेचर फाउंडेशन की स्थापना की है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.firstpost.com/living/madhuri-vijay-wins-jcb-prize-for-literature-2019-for-her-novel-the-far-field-7589181.html