द्रुपद बोर्गोहिन

प्रश्न-10 अप्रैल, 2019 को वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता और पूर्व सांसद द्रुपद बोर्गोहिन का निधन हो गया। वह किस राज्य से संबंधित थे?
(a) त्रिपुरा
(b) असम
(c) पश्चिम बंगाल
(d) केरल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10 अप्रैल, 2019 को वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता और पूर्व सांसद द्रुपद बोर्गोहिन (Drupad Borgohain) का 78 वर्ष की आयु में डिब्रूगढ़ (असम) में निधन हो गया।
  • उनका जन्म 7 नवंबर, 1941 को शिवसागर, असम में हुआ था।
  • राजनीति में जाने से पूर्व उन्होंने अपना कैरियर एक शिक्षक के रूप में शुरू किया था।
  • वह वर्ष 1998-2004 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।
  • उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के असम राज्य परिषद के सचिव के रूप में कार्य किया और अखिल भारतीय किसान सभा के असम राज्य परिषद के अध्यक्ष भी रहे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/other-states/drupad-borgohain-last-of-assams-communist-stalwarts-passes-away/article26791938.ece

https://en.wikipedia.org/wiki/Drupad_Borgohain