दो भारतीय खिलाड़ी दुबई में सम्मानित

Bajrang Punia, Mahant Gaurav Sharma honoured in Dubai
प्रश्न-15 नवंबर, 2019 को दुबई में इंडो अरब लीडर्स समिट एंड अवॉर्ड्स, 2019 के दौरान किस खिलाड़ी को इंडियन पर्सनालिटी ऑफ द ईयर-स्पोर्ट्स से सम्मानित किया गया?
(a) बजरंग पूनिया
(b) दीपक कुमार
(c) सुशील कुमार
(d) विराट कोहली
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 15 नवंबर, 2019 को दुबई में इंडो अरब लीडर्स समिट एंड अवॉर्ड्स, 2019 के दौरान दो भारतीय खिलाड़ियों बजरंग पूनिया (पहलवान) और गौरव शर्मा (पावरलिफ्टर) को सम्मानित किया गया।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता बजरंग पूनिया को इंडियन पर्सनालिटी ऑफ द ईयर-स्पोर्ट्स से सम्मानित किया गया।
  • गौरव शर्मा को विजनरी लीडर्स ऑफ द ईयर-स्पोर्ट्स अवॉर्ड प्रदान किया गया।
  • बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक, 2020 के लिए अर्हता प्राप्त  कर ली है।
  • गौरव शर्मा ने वर्ष 2007 में न्यूजीलैंड में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक जीता था और उन्होंने वर्ष 2016 विश्व चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण पदक जीते थे।
  • उल्लेखनीय है कि गौरव शर्मा चांदनी चौक, दिल्ली स्थित एक मंदिर में महंत (पुजारी) हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/sports/sport-others/bajrang-punia-mahant-gaurav-sharma-honoured-in-dubai-6123201/

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/others/bajrang-punia-gaurav-sharma-honoured-in-dubai/articleshow/72087045.cms