देश का सबसे लम्बा सेतु ‘ढोला-सदिया’

PM inaugurates India’s longest bridge in Assam,

प्रश्न-देश के सबसे लंबे सेतु ‘ढोला-सदिया’ का निर्माण बह्मपुत्र की किस सहायक नदी पर किया गया है?
(a) लोहित नदी
(b) तिस्ता नदी
(c) तोर्सा नदी
(d) बराक नदी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 26 मई, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सबसे लंबे सेतु ढोला-सदिया (Dhola-Sadiya) (9.15 किमी. तीन लेन का सेतु) का उद्घाटन किया गया।
  • सेतु के निर्माण का उद्देश्य असम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को एक दूसरे के करीब लाना है।
  •  इस सेतु का निर्माण ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी लोहित नदी पर किया गया है।
  • इस सेतु के निर्माण से ऊपरी असम एवं अरूणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग से संपर्क (24 ×7) सुनिश्चित हो गया तथा असम के राष्ट्रीय राज्यमार्ग-37 में रुपाई और अरुणाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राज्यमार्ग-52 में मेका/रोईंग के मध्य 165 किमी. की दूरी कम हो गई।
  • इस सेतु का निर्माण बीओटी एन्यूटी (BoT Annuity) के आधार पर किया गया है तथा इसके निर्माण में 2056 करोड़ रुपये की लागत आई है।
  • ढोला-सदिया सेतु परियोजना की कुल लंबाई दोनों ओर के पहुंच मार्ग को मिलाकर 28.50 किमी. है।
  • उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा इस पुल का नामकरण महान संगीतकार और गीतकार भूपेन हजारिका के नाम पर करने का निर्णय किया गया है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=162149
http://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-inaugurates-indias-longest-bridge-in-assam-addresses-public-meeting-at-dhola/?comment=disable
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=162117
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=61144