देवधर ट्रॉफी, 2018-19

India c wins deodhar trophy 2018 19

प्रश्न-देवधर ट्राफी, 2018-19 का खिताब किसने जीता?
(a) इंडिया ‘ए’
(b) इंडिया ‘बी’
(c) इंडिया ‘सी’
(d) मुंबई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23-27 अक्टूबर, 2018 के मध्य भारत की घरेलू एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता देवधर ट्रॉफी, 2018-19 (46वां संस्करण) नई दिल्ली में आयोजित हुई।
  • 27 अक्टूबर, 2018 को इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच फिरोजशाह कोटला मैदान, नई दिल्ली में खेला गया।
  • फाइनल मैच में इंडिया ‘सी’ ने इंडिया ‘बी’ को 29 रन से पराजित कर इस प्रतियोगिता का खिताब जीता।




  • इंडिया ‘बी’ के विरुद्ध 144 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले इंडिया‘सी’ के कप्तान अजिंक्य रहाणे को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • इस प्रतियोगिता में कुल तीन टीमों इंडिया ‘ए’, इंडिया ‘बी’ और इंडिया ‘सी’ ने प्रतिभाग किया।
  • इंडिया ‘ए’ के कप्तान दिनेश कार्तिक और इंडिया ‘बी’ के कप्तान श्रेयस अय्यर थे।
  • प्रतियोगिता में सर्वाधिक 199 रन श्रेयस अय्यर (इंडिया ‘बी’) ने बनाए।
  • सर्वाधिक विकेट इंडिया ‘सी’ के गेंदबाज विजय शंकर (7) ने प्राप्त किए।




  • उल्लेखनीय है कि देवधर ट्रॉफी ‘A’ श्रेणी की घरेलू एकदिवसीय प्रतियोगिता है, जिसका नामकरण प्रो. डी.बी. देवधर के नाम पर किया गया है।
  • डी.बी. देवधर को ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडियन क्रिकेट’ अर्थात भारतीय क्रिकेट का पितामह कहा जाता है।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://www.news18.com/cricketnext/news/rahane-kishan-tons-eclipse-iyer-heroics-as-india-c-win-deodhar-trophy-1921889.html
http://www.espncricinfo.com/series/8737/scorecard/1162445/india-b-vs-india-c-final-deodhar-trophy-2018-19
https://en.wikipedia.org/wiki/2018%E2%80%9319_Deodhar_Trophy