दूसरा एससीओ मास मीडिया फोरम, 2019

प्रश्न-23-26 मई, 2019 के मध्य दूसरा एससीओ मास मीडिया फोरम कहां आयोजित किया गया?
(a) शंघाई
(b) नई दिल्ली
(c) दुशाम्बे
(d) बिश्केक
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 23-26 मई, 2019 के मध्य दूसरे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) मास मीडिया फोरम (Second SCO Mass Media Forum), 2019 का आयोजन बिश्केक, किर्गिस्तान, में किया गया।
  • इस फोरम का उद्घाटन किर्गिस्तान के राष्ट्रपति एस. जीनबको ने किया।
  • फोरम का उद्देश्य SCO सदस्य देशों के बीच मास मीडिया के क्षेत्र में आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत बनाना है।
  • इस फोरम में SCO देश (सदस्य देश, पर्यवेक्षक देश, डॉयलॉग पार्टनर्स), मास मीडिया प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि तथा SCO सचिवालय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • इसमें SCO के सदस्य देशों ने मीडिया फोरम के प्रस्ताव को स्वीकार किया।
  • जिसमें SCO सदस्य देशों के मास मीडिया संगठनों के बीच सफल सहयोग की आवश्यकता व्यक्त की गई।
  • गौरतलब है कि पहला SCO मीडिया फोरम जून, 2018 में बीजिंग (चीन) में आयोजित हुआ था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=190092
https://www.newsbharati.com/Encyc/2019/5/25/Second-SCO-Mass-media-Forum-kicked-off.html
http://www.uniindia.com/~/indian-delegation-participates-in-2nd-sco-mass-media-forum-at-bishkek/India/news/1610030.html