दुनिया का सबसे छोटा बंदर

World's smallest monkey fossil, the size of a hamster, found in Amazon jungle
प्रश्न- जुलाई, 2019 में कहां से दुनिया के सबसे छोटे बंदर का जीवाश्म ढूंढा गया है?
(a) हिमालय पर्वत से
(b) अमेजन के जंगलों में
(c) गोबी मरुस्थल में
(d) पश्चिमी घाट में
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 23 जुलाई, 2019 को जनरल ऑफ ह्यूमन इवोल्यूशन में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी पेरू में स्थित अमेजन के जंगलों में दुनिया का सबसे छोटा बंदर ढूंढा गया है।
  • इस बंदर की पहचान उसके एक दांत के जीवाश्म के कारण हुई है।
  • यह जीवाश्म 17-19 मिलियन वर्ष पुराना है तथा इस जीवाश्म के मिलने से बंदरों के उद्भव व विकास के क्रम में खोई हुई कड़ी को ढूंढने में मदद मिलेगी।
  • इसके दांत के आकार व आकृति के आधार पर यह कयास लगाए गए हैं कि यह बंदर ऊर्जा से भरपूर फल एवं  कीड़ों को खाता रहा होगा तथा इसका भार आधे पाउण्ड से भी कम रहा होगा।
  • ऐसा माना जाता है कि दक्षिणी अमेरिका में बंदर अफ्रीका से 40 मिलियन वर्ष पूर्व आए थे तथा उनसे 150 से अधिक प्रजातियों का विकास हुआ, जो नई दुनिया के बंदर (New World Monky) के नाम से जाने जाते हैं।
  • दुनिया का सबसे छोटा एवं जीवित बंदर पिग्मी मर्मोसेट (Pygmy Marmoset) है।

लेखक-गोपाल कृष्ण पाण्डेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/education-today/gk-current-affairs/story/world-s-smallest-monkey-fossil-the-size-of-a-hamster-found-in-amazon-jungle-1574754-2019-07-29

https://timesofindia.indiatimes.com/home/science/worlds-smallest-fossil-monkey-found-in-amazon/articleshow/70431843.cms

https://www.sciencedaily.com/releases/2019/07/190726094631.htm