दिल्ली उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

प्रश्न-22 मई, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसे दिल्ली उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया?
(a) न्यायमूर्ति दीपक पाटिल
(b) न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन
(c) न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी
(d) न्यायमूर्ति डी.एन. पटेल
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 22 मई, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति धीरूभाई नारनभाई पटेल (D.N. Patel) को दिल्ली उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया।
  • इस पद पर उनका कार्यकाल 7 जून, 2019 से प्रारंभ होगा।
  • वर्तमान में वह झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।
  • इस पद पर वह न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन का स्थान लेंगे जो 6 जून, 2019 को सेवानिवृत्त होंगे।
  • गौरतलब है कि उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217-(1) के तहत राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/delhi-meghalaya-hcs-get-new-chief-justices/articleshow/69450285.cms
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/delhi-meghalaya-hcs-get-new-chief-justices-119052201664_1.html
http://bureaucracybuzz.com/2019/05/23/justice-dhirubhai-naranbhai-patel-appointed-as-chief-justices-of-delhi/
https://barandbench.com/wp-content/uploads/2019/05/Orders-of-appointment-of-Shri-Justice-Dhirubhai-Naranbhai-Patel.-Judge-of-the-Jharkhand-H-C-to-be-CJ-of-the-Delhi-HC-22.05.2019.pdf
https://www.businesstoday.in/pti-feed/delhi-meghalaya-hcs-get-new-chief-justices/story/349209.html