दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव (केंद्रशासित प्रदेशों का विलय) विधेयक

Parliament passes bill to merge UTs Daman and Diu, Dadra and Nagar Haveli
प्रश्न-3 दिसंबर, 2019 को दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव (केंद्रशासित प्रदेशों का विलय) विधेयक, 2019 संसद में पारित हुआ। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) विलय के पश्चात नए केंद्रशासित प्रदेश का नाम ‘दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव’ होगा।
(ii) यह मद्रास उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार में शासित होगा।
(iii) यह 31 दिसंबर से लागू होगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल (i)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 3 दिसंबर, 2019 को दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव (केंद्रशासित प्रदेशों का विलय) विधेयक, 2019 संसद (राज्य सभा) में पारित हुआ।
  • 27 नवंबर, 2019 को यह विधेयक लोक सभा में पारित हुआ था।
  • यह विधेयक दो केंद्रशासित प्रदेशों-(i) दादरा एवं नगर हवेली; और (ii) दमन और दीव का विलय करने के लिए भारतीय संविधान की पहली अनुसूची      में संशोधन करता है।
  • विलय के पश्चात इस नए केंद्रशासित प्रदेश का नाम ‘दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव’ होगा।
  • यह बॉम्बे उच्चतम न्यायालय के क्षेत्राधिकार में शासित होगा।
  • यह केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित दिन से लागू होगा।
  • गौरतलब है कि संविधान का अनुच्छेद 240(1) राष्ट्रपति को कुछ केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नियम बनाने की अनुमति देता हैं।
  • जिसमें दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव शामिल हैं।
  • इस विधेयक से प्रशासन एवं सेवा शर्तों और आरक्षण में कोई बदलाव नहीं होगा।
  • दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में दो भिन्न संवैधानिक एवं प्रशासनिक निकाय रहने से कामकाज में दोहराव एवं अक्षमता की स्थिति पैदा होती है और अपव्यय होता है।
  • दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव के बारे में
  • ये दोनों केंद्रशासित प्रदेश देश के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित हैं।
  • दमन और दीव गुजरात के दक्षिणी भाग में स्थित दो व्यापक रूप से अलग जिले हैं।
  • दादरा और नगर हवेली में दो अलग-अलग हिस्से हैं।
  • दादरा गुजरात राज्य से घिरा है और नगर हवेली महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर स्थित है।
  • ये दोनों केंद्रशासित प्रदेश पुर्तगालियों के उपनिवेश थे और दिसंबर, 1961 में आजाद हुए।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/india/story/parliament-passes-bill-to-merge-uts-daman-and-diu-dadra-and-nagar-haveli-1624818-2019-12-03

https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/parliament-passes-bill-to-merge-daman-and-diu-dadra-and-nagar-haveli-uts/articleshow/72352359.cms