दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के नए कमांडर

प्रश्न-24 मई, 2019 को किसे दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का नया कमांडर नियुक्त किया गया है?
(a) लेफ्टिनेंट जनरल अजय अरोड़ा
(b) लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर
(c) लेफ्टिनेंट जनरल जगमीत सिंह
(d) लेफ्टिनेंट जनरल रामेश्वर दयाल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 24 मई, 2019 को भारतीय सेना के इन्फैंट्री स्कूल के कमांडेट लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर (Shailesh Tinaikar) को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का कमांडर नियुक्त किया गया।
  • यह संयुक्त राष्ट्र मिशन का दूसरा सबसे बड़ा शांति अभियान है।
  • उनकी नियुक्ति की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की।
  • वह इस पद पर रवांडा के लेफ्टिनेंट जनरल फ्रैंक कामांजी का स्थान लेंगे।
  • तिनेकर संयुक्त राष्ट्र मिशन के 16000 शांति सैनिकों की कमान संभालेंगे, जिसमें 2400 भारतीय सैनिक शामिल हैं।
  • इस मिशन की स्थापना वर्ष 2011 में की गई थी, जब दक्षिण सूडान ने सूडान से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
  • अब तक इस मिशन में काम करते हुए 67 सैनिकों की मौत हो चुकी है।
  • दक्षिण सूडान के स्वतंत्र होने से पूर्व वह सूडान में शांति मिशन में काम (वर्ष 2008-2009) कर चुके हैं।
  • उन्होंने संयुक्त राष्ट्र अंगोला सत्यापन मिशन 111 (वर्ष 1996-1997) में भी काम किया था।
  • उन्हें प्रतिष्ठित सेवा के लिए सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/sg/en/content/sg/personnel-appointments/2019-05-24/lieutenant-general-shailesh-tinaikar-of-india-force-commander-united-nations-mission-south-sudan-%28unmiss%29