तीसरा ग्लिंका विश्व मृदा पुरस्कार, 2018

प्रश्न-5 दिसंबर, 2018 को किसे तीसरे ग्लिंका विश्व मृदा पुरस्कार, 2018 से सम्मानित किया गया?
(a) प्रो. रतन लाल
(b) प्रो. रवि प्रकाश
(c) प्रो. रमेश कुमार
(d) प्रो. दिनेश कुमार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 5 दिसंबर, 2018 को भारतीय मूल के मृदा वैज्ञानिक व अमेरिका की प्रतिष्ठित ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में मृदा विज्ञान के प्राध्यापक प्रो. रतन लाल को तीसरे ग्लिंका विश्व मृदा पुरस्कार (3rd Glinka World Soil Prize), 2018 से सम्मानित किया गया।
  • प्रो. रतन लाल विश्व स्तर पर सबसे प्रभावशाली मृदा वैज्ञानिकों में से एक हैं।
  • यह पुरस्कार, उन्हें संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय रोम में आयोजित एक समारोह में सतत मृदा प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
  • प्रो. रतन लाल इंटरनेशनल यूनियन ऑफ सॉइल साइंस (IUSS) के अध्यक्ष भी है।
  • यह पुरस्कार समारोह विश्व मृदा दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ।
  • यह पुरस्कार अग्रणी रूसी वैज्ञानिक कॉन्स्टेंटिन डी. ग्लिंका के नाम पर दिया जाता है।
  • इसे मृदा विज्ञान का सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://www.fao.org/global-soil-partnership/pillars-action/2-awareness-raising/glinka-world-soil-prize/glinka-2018/en/
https://economictimes.indiatimes.com/nri/nris-in-news/rattan-lal-honoured-with-glinka-world-soil-prize-2018/articleshow/66969306.cms