डोपिंग मामले में रूस के एथलीटों पर प्रतिबंध बरकरार-IAAF

iaaf image

प्रश्न-डोपिंग मामले में प्रतिबंधित रूस के एथलीटों से संबंधित निम्न कथनों के आधार पर कूट से सत्य विकल्प चुनिए-
(1) 11 मार्च 2019 को आई.ए.ए.एफ. ने रूस के एथलीटों पर प्रतिबंध हटाने से इंकार किया।
(2) यह लगातार दसवीं बार है जब आई.ए.ए.एफ. ने प्रतिबंध हटाने से इंकार किया।
(3) यह प्रतिबंध आई.ए.ए.एफ. ने नवंबर, 2015 में लगाया था।
कूटः
(a) केवल (1) सही है।
(b) (1) और (2) दोनों सही हैं।
(c) (2) और (3) सही हैं।
(d) (1), (2) और (3) सही हैं।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 11 मार्च, 2019 को International Association of Athletics Federation (IAAF) ने अगली सूचना तक डोपिंग मामले में रूस के एथलीटों पर प्रतिबंध बरकरार रखने का फैसला लिया है।
  • यह 10वीं बार है जब I.A.A.F. ने प्रतिबंध हटाने की रूस की अपील को ठुकरा दिया है तथा रूस के सामने वही शर्तें रखी हैं जो दिसंबर, 2018 में प्रतिबंध बरकरार रखते हुए रखी थीं।
  • I.A.A.F. ने राज्य प्रायोजित डोपिंग के साक्ष्य के कारण नवंबर, 2015 में रूस पर प्रतिबंध लगा दिया था।
  • I.A.A.F. ने प्रतिबंध को तब तक लागू रखने का निर्णय लिया था, जब तक मास्को (रूस) की पूर्व एंटी-डोपिंग प्रयोगशाला से नमूने और डेटा उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं।
  • अन्य खेल निकाय जैसे ‘विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी’ (वाडा) और ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति’ ने रूस से अपने प्रतिबंध हटा लिए हैं।

लेखक-गजेंद्र प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/sport/other-sports/iaaf-upholds-russia-ban-over-doping/article26497741.ece
https://www.bbc.com/sport/athletics/47524315