डॉ.वी.आर. गोवारीकर

प्रश्न-डा. वी.आर. गोवारीकर जिनका हाल ही में निधन हो गया है, इनके संबंध में कौन सा/से कथन सही है/हैं-
(1) डॉ. गोवारीकर इसरो के पूर्व प्रमुख थे।
(2) इन्हें पद्मश्री एवं पद्म भूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
(3) वे पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के वैज्ञानिक सलाहकार थे।
(4) IPredict नामक पुस्तक डा.वी.आर. गोवारीकर द्वारा लिखी गई है।
कूटः-
(a) 1, 2 तथा 3
(b) 1, 2, तथा 4
(c) केवल 3
(d) केवल 2 तथा 3
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 जनवरी, 2015 को 81 वर्षीय भारतीय वैज्ञानिक वसंत रणछोड़ गोवारीकर (डा.वी.आर. गोवारीकर) का पुणे (महाराष्ट्र) में निधन हो गया।
    डा. गोवारीकर का जन्म 25 मार्च, 1933 को पुणे में हुआ था।
  • वे एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे तथा इन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान, मौसम और जनसंख्या अध्ययन एवं फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • वर्ष 1965 में डा. गोवारीकर ने विक्रम साराभाई के साथ मिलकर टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में उपग्रह प्रौद्योगिकी पर काम शुरू किया था।
  • 1979 में वे विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) के निर्देशक बने।
  • 17 अप्रैल, 1983 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इनके नेतृत्व में उपग्रह एसएलवी-3 का अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था।
  • वे 1991 से 1993 तक के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पी.वी. रसिम्हा रॉव के वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे।
  • वे वर्ष 1994 से 2000 तक मराठी विधान परिषद के अध्यक्ष रहे।
  • इनके द्वारा कई प्रसिद्ध पुस्तकें लिखी गईं, जिसमें से“I Predict” नामक पुस्तक प्रमुख थी।
  • इन्हें 1984 ‘पद्मश्री’सम्मान से तथा वर्ष 2008 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित में किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/national/former-isro-chief-vasant-gowarikar-passes-away/article6749083.ece
http://en.wikipedia.org/wiki/Vasant_Gowarikar