डीप ओशन मिशन

Ministry of Earth Sciences to launch ‘Deep Ocean Mission’ by January 2018

प्रश्न-हाल ही में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. राजीवन द्वारा कब से ‘डीप ओशन मिशन’ शुरू करने की घोषणा की गई?
(a) जनवरी, 2018
(b) फरवरी, 2018
(c) मार्च, 2018
(d) अप्रैल, 2018
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 30 मई, 2017 को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. राजीवन ने घोषणा की कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय जनवरी 2018 में ‘डीप ओशन मिशन’ की शुरूआत करेगा।
  • इस मिशन की शुरूआत से समुद्री अनुसंधान के क्षेत्र में भारत की स्थिति और बेहतर होगी।
  • भारत विश्व का पहला ऐसा देश है जिसे गहरे समुद्र में खनन अन्वेषण हेतु पर्याप्त क्षेत्र दिया गया था।
  • भारत को केंद्रीय हिन्द महासागर बेसिन में पॉलिमेटालिक नोड्यूल्स में वर्ष 1987 में अन्वेषण का अवसर प्राप्त हुआ था।
  • राष्ट्रीय पॉलिमेटालिक मॉड्यूल कार्यक्रम के अंतर्गत नाड्यूल खनन के लिए सीएसआईआर-एनआईओ द्वारा पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन, सीएसआईआर-नेशनल मेटालर्जिकल लैबोरेट्री और सीएसआईआर खनिज एवं धातु प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा धातु निष्कर्षण प्रक्रिया विकास और राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा खनन प्रौद्योगिकी विकास का अध्ययन किया गया।
  • यह कार्यक्रम पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित है।
  • वर्तमान में संसाधन मूल्यांकन के आधार पर, भारत के पास लगभग 100 मिलियन टन सामरिक धातुओं जैसे कॉपर, निकेल, कोबाल्ट, मैंगनीज और आयरन का लगभग 75000 वर्ग किमी. क्षेत्र (अनुमानित संसाधन के साथ) है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=62236
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=163263
http://www.uniindia.com/ministry-of-earth-sciences-to-launch-deep-ocean-mission-by-next-january/other/news/886871.html