डिजिटल भारत-डिजिटल संस्कृति कार्यक्रम

प्रश्न-केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नई दिल्ली में आयोजित ‘डिजिटल भारत-डिजिटल संस्कृति’ कार्यक्रम में सीसीआरटी द्वारा ‘अनटोल्ड टेल्स ऑफ इंडिया सिटीज’ शृंखला के तहत प्रकाशित पुस्तक-‘देवास की सांस्कृतिक परंपरा’ का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(a) तरुण अग्रवाल
(b) विवेक शांडिल्य
(c) जीवन सिंह ठाकुर
(d) अमिय त्रिपाठी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 अक्टूबर, 2019 को केंद्रीय सांस्कृतिक और पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने नई दिल्ली में आयोजित ‘डिजिटल भारत-डिजिटल संस्कृति कार्यक्रम’ का उद्घाटन किया।
  • यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (संस्कृति मंत्रालय) द्वारा आयोजित किया गया।
  • इस अवसर पर उन्होंने सीसीआरटी ई-पोर्टल ‘डिजिटल भारत-डिजिटल संस्कृति’ चैनल का भी उद्घाटन किया।
  • सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT-Centre for Cultural Resoures and Training) ने भारत के अल्प ज्ञात स्थानों और उनकी ग्रामीण एवं अर्द्ध-शहरी संस्कृति के अज्ञात पहलुओं का पता लगाने और समझने के लिए ‘अनटोल्ड टेल्स ऑफ इंडिया सिटीज’ शृंखला नाम से पुस्तकों का प्रकाशन शुरू किया है।
  • इस पुस्तक के लेखक जीवन सिंह ठाकुर हैं।
  • सीसीआरटी द्वारा विभिन्न क्षेत्रीय संस्कृतियों के माध्यम से भारतीय परंपराओं के विषय में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से वृत्तचित्र ‘रईस’ का निर्माण किया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=83096