टी.एस. कनका

Asia's first woman neurosurgeon, T.S. Kanaka

प्रश्न-हाल ही में टी.एस. कनका का निधन हो गया। वह थीं?
(a) नेत्र सर्जन
(b) कैंसर सर्जन
(c) हड्डी रोग सर्जन
(d) न्यूरो सर्जन
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 14 नवंबर, 2018 को न्यूरो सर्जन डॉ. टी.एस. कनका का निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं।
  • वह वर्ष 1990 में मद्रास मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी संस्थान के प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुई थीं।
  • वह एशिया की पहली महिला न्यूरो सर्जन थीं।
  • उन्होंने वर्ष 1954 में एमबीबीएस और वर्ष 1968 में न्यूरो सर्जरी में मास्टर्स ऑफ सर्जरी की डिग्री प्राप्त की थी।





  • वह विश्व में तीसरी महिला न्यूरो सर्जन थीं तथा भारत की पहली महिला न्यूरो सर्जन थीं।
  • उल्लेखनीय है कि उन्होंने सेवानिवृत्ति के पश्चात गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए श्री संतान कृष्ण पद्मावती हेल्थ केयर एंड रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की थी।
  • ज्ञातव्य है कि उन्होंने वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान दो वर्ष तक सैन्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में सेवा की थीं।

[रमेश चंद ]
संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/news/national/tamil-nadu/asias-first-woman-neurosurgeon-ts-kanaka-dies-at-86/article25510879.ece
http://www.indiamedicaltimes.com/2016/09/04/exclusive-interview-dr-t-s-kanaka-asias-first-female-neurosurgeon/
https://newstodaynet.com/index.php/2018/11/15/dr-t-s-kanaka-asias-first-woman-neurosurgeon-dies-at-86/