टाइफून ‘फेक्साई’

प्रश्न-टाइफून ‘फेक्साई’ जापान के टोक्यो शहर से टकराया-
(a) 8 सितंबर, 2019 को
(b) 7 सितंबर, 2019 को
(c) 6 सितंबर, 2019 को
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 9 सितंबर, 2019 को श्रेणी-3 का ‘फेक्साई’ टाइफून जापान की राजधानी टोक्यो के उत्तर-पूर्व स्थित शीबा से टकराया।
  • ध्यातव्य है कि टाइफून ‘फेक्साई’ इस मौसम का 15वां तूफान है।
  • इसमें 144 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली और उत्तर-पूर्व दिशा में 216 किलोमीटर प्रति घंटा के प्रचंड वेग से आंधी चली।
  • उत्पत्ति
  • टाइफून ‘फेक्साई’ की उत्पत्ति अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा के पूर्व में एक उष्णकटिबंधीय (Tropical Depression) के रूप में 29 अगस्त को हुई थी।
  • जैसे-जैसे यह प्रशांत महासागर में पश्चिम की ओर बढ़ा, संयुक्त टाइफून चेतावनी केंद्र द्वारा इसकी स्थिति को उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल दिया गया।
  • छः सितंबर को इसे टाइफून मान लिया गया।
  • टोक्यो में टकाराने से पूर्व तक इसे श्रेणी 4 का टाइफून माना जा रहा था। अंततः यह टोक्यो से श्रेणी तीन के टाइफून के रूप में टकराया।
  • टाइफून के कारण दर्जनों लोग घायल हो गए और लगभग 9 लाख घरों की बिजली आपूति ठप हो गई।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bbc.com/news/world-asia-49629845
https://blogs.nasa.gov/hurricanes/2019/09/